Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सफाई कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, अनिल समुद्रे बने नगर अध्यक्ष

सफाई कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, अनिल समुद्रे बने नगर अध्यक्ष

0

अयोध्या। अयोध्या धाम में सफाई कर्मचारी संघ की विशेष बैठक एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में संघ के चुनाव और पुनर्गठन की प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी की गई। इसमें अनिल समुद्रे को अयोध्या धाम का नगर अध्यक्ष चुना गया, जबकि घनश्याम दास पहलवान को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुनर्गठन के दौरान श्याम जी, पप्पू और पवन सहित अन्य सदस्यों को संगठन की विभिन्न कमेटियों में जिम्मेदारियां दी गईं। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिल समुद्रे ने कहा कि संगठन सफाई कर्मचारियों के हित और कल्याण के लिए कार्य करेगा। कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ संघ आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित बढ़े हुए वेतन का लाभ पात्र कर्मचारियों को दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

संघ के संरक्षक घनश्याम दास पहलवान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारियों का एकजुट रहना जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की सेवा और समस्याओं के समाधान के नाम पर किसी प्रकार का शुल्क या चंदा नहीं लिया जाएगा। संगठन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के पारदर्शी तरीके से समाधान के लिए काम करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version