Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अक्टूबर से अयोध्या एयरपोर्ट से रोज नौ सीधी उड़ानें, दिल्ली-बेंगलुरु-मुंबई की सेवाएं...

अक्टूबर से अयोध्या एयरपोर्ट से रोज नौ सीधी उड़ानें, दिल्ली-बेंगलुरु-मुंबई की सेवाएं बढ़ेंगी

0

सीधी उड़ानों की संख्या चार से बढ़कर नौ होगी, दिल्ली के लिए दो नई दैनिक सेवाएं शुरू


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अक्टूबर से सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं। एयरपोर्ट से संचालित सीधी उड़ानों की संख्या चार से बढ़कर नौ प्रतिदिन हो जाएगी। इसके साथ ही देश के प्रमुख महानगरों के लिए हवाई संपर्क भी मजबूत होगा।

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह के अनुसार, वर्तमान में अयोध्या एयरपोर्ट से प्रतिदिन चार सीधी उड़ानों का संचालन हो रहा है। अक्टूबर से इनकी संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। उड़ानों में वृद्धि के साथ प्रतिदिन यात्रियों की संख्या भी दो हजार से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।

नए शेड्यूल के अनुसार, एक अक्टूबर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की नई दैनिक उड़ानें शुरू होंगी। वहीं 30 अक्टूबर से इंडिगो की बेंगलुरु और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की योजना है। हैदराबाद की सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली सेवा को भी दैनिक करने की तैयारी है।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह एयरोब्रिज, 3750 मीटर लंबा रनवे, 18 हैंगर और अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर मौजूद हैं। एयरपोर्ट के दूसरे चरण में प्रस्तावित इंटरनेशनल ब्लॉक का निर्माण प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरियों के इंतजार में है। इस चरण की अनुमानित लागत करीब 1700 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके पूरा होने के बाद अयोध्या से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन का रास्ता खुल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version