Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मित्रसेन यादव की तस्वीर को ‘माफियाराज’ से जोड़ने पर विरोध

मित्रसेन यादव की तस्वीर को ‘माफियाराज’ से जोड़ने पर विरोध

0

अयोध्या। स्वर्गीय मित्रसेन यादव की तस्वीर को एक पोस्टर में ‘माफियाराज’ से जोड़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक राजनीतिक प्रचार बताते हुए कहा कि इससे मित्रसेन यादव के समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

जय सिंह यादव ने कहा कि मित्रसेन यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के मुद्दों को उठाया। सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों को लेकर उन्होंने लंबे समय तक राजनीति की।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच नीतियों और विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दिवंगत नेताओं की तस्वीर और स्मृति को राजनीतिक प्रचार में आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों से स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। जय सिंह यादव ने कहा कि जनता राजनीतिक गतिविधियों और नेताओं की भूमिका को देख रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version