Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के युवक की हार्ट अटैक से मौत,...

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के युवक की हार्ट अटैक से मौत, पेट्रोल पंप के शौचालय में मिला अचेत

0
ayodhya samachar

◆ परिचित महिला के साथ कार से अयोध्या आए थे दिव्यांग युवक


◆ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात की पुष्टि, हृदय में पहले से जमा था खून का थक्का


अयोध्या। दीपोत्सव का नजारा देखने अयोध्या आए लखनऊ के एक युवक की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दराबगंज स्थित पेट्रोल पंप के शौचालय में वह अचेत अवस्था में मिले। साथ आई परिचित महिला उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है। जांच में उनके हृदय में पहले से खून का थक्का जमा होने की बात भी सामने आई है।

लखनऊ निवासी मोहनिस राजपाल एक पैर से दिव्यांग थे और रेस्टोरेंट का संचालन करते थे। शनिवार को वह कानपुर निवासी अपनी परिचित कल्पना पांडेय के साथ कार से अयोध्या दीपोत्सव देखने आए थे। कार्यक्रम देखने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में भोजन करने के बाद रात में दराबगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार रोकी गई। इसी दौरान मोहनिस शौचालय चले गए।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर कल्पना पांडेय ने उनका इंतजार किया। करीब आधे घंटे बाद वह उन्हें देखने शौचालय पहुंचीं तो मोहनिस अंदर अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ लखनऊ ले गए। सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version