Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, हनुमानगढ़ी मार्ग पर नगर निगम ने...

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत, हनुमानगढ़ी मार्ग पर नगर निगम ने लगवाया विशाल टेंट

0

अयोध्या। भीषण गर्मी और तेज धूप से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए नगर निगम ने हनुमानगढ़ी परिसर में टेंट लगवाया है। रामनगरी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के उद्देश्य से 216 फीट लंबाई और 18 फीट चौड़ाई में टेंट लगाया गया है। यह व्यवस्था जोनल अधिकारी की संस्तुति पर कराई गई है।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। हनुमानगढ़ी मार्ग पर लगाए गए टेंट से दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में स्प्रिंकलर मशीनों के माध्यम से लगातार पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version