Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लेखकों व साहित्यकारों के बीच किया गया पुस्तक स्त्रियां और सपने का...

लेखकों व साहित्यकारों के बीच किया गया पुस्तक स्त्रियां और सपने का विमोचन

0

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में जनवादी लेखक संघ के बैनर तले संघ की सदस्य युवा लेखिका डॉ. कंचन जायसवाल के कविता संग्रह स्त्रियाँ और सपने पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे जनसंदेश टाइम्स लखनऊ के सम्पादक सुभाष राय और शहर के कई लेखक और लेखिका व साहित्यकारों के बीच किया गया।
इस पुस्तक में स्त्रियों के साथ साथ मौजूदा हालात पर भी लिखा गया है। पुस्तक की लेखिका कंचन जायसवाल ने बताया कि स्त्रियों की मनोस्थिति व उनकी जद्दोजहद को लेकर कविताएं है। निश्चित तौर पर इस पुस्तक में महिलाओं को जागरूक करने के लिए और अपने हक व अधिकार के लड़ने के लिए बहुत कविताएं है। यह पुस्तक एक सन्देश के तौर पर जनता के बीच मे जाएगी। पुस्तक लिखने में बहुत समय लगता है। एक एक शब्द को पिरोकर पूरी पुस्तक बनती है। जनवादी लेखक संघ के सदस्य सत्यभान सिंह ने बताया कि आज जनवादी लेखक संघ की युवा कवयित्री कंचन जायसवाल द्वारा लिखी गई पुस्तक “स्त्रियाँ और सपने“का विमोचन किया गया। यह पुस्तक एक सन्देश के तौर पर जनता के बीच मे जाएगी। पुस्तक विमोचन में वक्ता संगठन के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर नलिन रंजन सिंह ,गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी के विभागाध्यक्ष डाक्टर राजेश मल्ल व हिंदी साहित्य की युवा कवियत्री प्रज्ञा सिंह रही। अध्यक्षता वरिष्ठ कहानी कार स्वप्निल श्रीवास्तव व संचालन संगठन के जिला सचिव डाक्टर विशाल श्रीवास्तव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version