अयोध्या। महानगर के सभी 400 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 116 वें संस्करण सुना गया। राठहवेली बूथ संख्या 139 पर क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व अन्य भाजपा नेताओं मन की बात को सुना। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तीन कलश तिवारी मंदिर मणिरामदास छावनी वार्ड में पार्षद अनुज दास, अंकित त्रिपाठी, विनोद जायसवाल, रवि शर्मा के साथ, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुण्ड स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम को सुना।
