Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय एकता दौड़ की तैयारियां जोरों पर, पांचों पड़ावों पर सौंपी गई...

राष्ट्रीय एकता दौड़ की तैयारियां जोरों पर, पांचों पड़ावों पर सौंपी गई जिम्मेदारियां

0

15 नवंबर को होगी भव्य जनसभा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक प्रदेश महामंत्री संजय राय रहेंगे शामिल


अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत 15 नवंबर को निकाली जाने वाली राष्ट्रीय एकता दौड़ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दौड़ के सफल आयोजन को लेकर पांचों पड़ावों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें हुईं, जिनमें तैयारियों की समीक्षा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दौड़ की शुरुआत आशा भगवान सिंह महाविद्यालय से होगी और समापन गंगौली चौराहे पर जनसभा के रूप में किया जाएगा।

जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने लिया। बैठकों में विधायक गोसाईगंज अभय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दौड़ देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। “सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में यह आयोजन प्रेरणास्रोत है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और प्रत्येक पड़ाव पर स्वागत एवं सहयोग समितियां बनाई गई हैं। “आयोजन को अयोध्या की गरिमा के अनुरूप भव्य और अनुशासित बनाया जाएगा।

पहला पड़ाव की बैठक हनुमान मंदिर बिल्हर घाट, दूसरी सुरेंद्र पैलेस, तीसरी दुर्गापुर महाविद्यालय, चौथी गंगौली चौराहा, और अंतिम पड़ाव गंगौली चौराहे पर हुई। जनसभा स्थल पर मंच सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बैठकों में शैलेन्द्र कोरी, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, रामप्रीत वर्मा, सुरेन्द्र उपाध्याय, नंद कुमार सिंह, रमेश वर्मा, अमित तिवारी, कपिलदेव वर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version