अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या अब एक और भव्य अध्यात्मिक आकर्षण से सजने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार गुप्तार घाट के पास “रामायण पार्क” का निर्माण करा रही है, जो पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा। यह स्थल राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
