Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर जिलेभर में होगा सामूहिक गायन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर जिलेभर में होगा सामूहिक गायन

0

निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और साहित्य वितरण कार्यक्रम होंगे आयोजित


अयोध्या। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता और साहित्य वितरण कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” भारतीय स्वाधीनता संग्राम की आत्मा रहा है, जिसने देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी मंडलों और शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जन-जन तक इसका संदेश पहुंचे।

कार्यक्रम संयोजक अखंड प्रताप सिंहडिम्पल ने बताया कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, स्वाभिमान और बलिदान की भावना का प्रतीक है। जिले के हर कोने में यह कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेगा। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version