Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय में 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, कुलपति ने संयोजकों...

अवध विश्वविद्यालय में 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, कुलपति ने संयोजकों के साथ की समीक्षा बैठक

0

◆ दीक्षांत से पहले सभी विकास कार्य पूरे करने के निर्देश, 13 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में आगामी 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 30 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजन समिति के संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कुलपति ने नवीन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य दीक्षांत समारोह से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, मंच संचालन, प्रदर्शनी आयोजन और डिजिलॉकर पर मार्कशीट व डिग्रियों के अपलोड की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है और इसे अनुशासन, भव्यता एवं समयबद्धता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संयोजकों से निर्धारित कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सी.के. मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. एस.के. रायजादा, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनोद चौधरी, सहायक अभियंता आर.के. सिंह, रवि मालवीय और डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version