Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तालाब में मिला मां-बेटी शव, ससुरालीजनों पर मर्डर का आरोप

तालाब में मिला मां-बेटी शव, ससुरालीजनों पर मर्डर का आरोप

0

अयोध्या। कोतवाली रूदौली क्षेत्र के जहांगीराबाद में एक विवाहिता तथा उसके पुत्री का शव गांव के एक तालाब से बरामद हुआ है। महिला के मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता का पहले से दहेज प्रथा का मुकदमा चल रहा था।

कन्थई कला थाना खंडासा निवासी मृतका के भाई राम जी गुप्ता ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उसकी बहन का विवाह जहांगीराबाद निवासी शिवकरन गुप्ता के साथ हुआ था। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता है। उससे मारपीट की जाती थी। आपसी सुलह समझौते के बाद दो महीना पहले मृतका ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले से ससुराली जनों द्वारा महिला से मोबाइल से बात नही कराई जा रही है। मंगलवार की सुबह फोन आया कि वह लापता है। और मिल नही रही है। इसके बाद तालाब से उसका शव मिला है। मौके पर एसडीएम विकास धर द्विवेदी, सीओ आशीष निगम ने मौके पर जाकर जांच किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल किया गया है। परिवारी जनों के आने के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version