Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गौशालाएं अब किसानों और महिला समूहों को सौंपने की तैयारी

गौशालाएं अब किसानों और महिला समूहों को सौंपने की तैयारी

0

◆ हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद अयोध्या में बोले गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता


अयोध्या। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आज अयोध्या पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश में गौ वंशों की स्थिति को लेकर बड़ा ऐलान किया।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की गौशालाओं को अब स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की योजना है, ताकि उनका बेहतर संचालन और संवर्धन हो सके। उन्होंने कहा कि एक गोवंश के पालन पर 1500 और चार गोवंशों पर 6000 का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में गौवंशों को किसानों और महिला समूहों के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी गौशाला में 14,000 गोवंश हैं, तो उनमें से 10,000 गोवंश किसानों को सौंपे जाएंगे। किसान ही उनका भरण-पोषण करेंगे, और इसके लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं राज्य सरकार की ओर से सुनिश्चित की जाएंगी।

श्याम बिहारी गुप्ता ने आगे बताया कि जिन किसानों को गोवंश दिए जाएंगे, उनके यहां गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इससे प्राकृतिक खाद बनेगी जो खेतों की उर्वरता बढ़ाएगी और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि जब खेतों में जैविक खाद का प्रयोग होगा, तो लोगों को कई बीमारियों से भी निजात मिलेगी। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने कृषि और गौसेवा के समन्वय पर चर्चा की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version