Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 220 छात्रों को फेल करने पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने कुलसचिव कार्यालय...

220 छात्रों को फेल करने पर भड़का आक्रोश, एबीवीपी ने कुलसचिव कार्यालय का किया घेराव

0

 मूल्यांकन गड़बड़ी का आरोप, कार्रवाई होने पर आंदोलन की चेतावनी


अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के करीब 220 छात्रों को मूल्यांकन में फेल किए जाने से छात्रों में आक्रोश फैल गया है। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया और दो दिनों के भीतर समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी के प्रांत संयोजक शिवम मिश्रा ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि एक साथ 220 छात्रों को फेल कर देना कहां तक न्याय संगत है यह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। परिषद मांग करती है कि फेल किए गए छात्रों की लिखित कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए और जिन जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।

प्रांत संयोजक स्कूल शिक्षा राणा आशुतोष सिंह ने बताया कि यह मामला सिर्फ साकेत महाविद्यालय तक सीमित नहीं है। झुनझुनवाला महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में भी नंबरों में हेराफेरी की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जो शैक्षणिक माहौल को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे कृत्य बंद हों और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

इस प्रदर्शन में जिला संयोजक दिवाकर चौरसिया, इकाई उपाध्यक्ष नेहा वर्मा, रितिक सिंह, शशांक शेखर सिंह, छात्र नेता आयुष सिंह कुंदन समेत सैकड़ों छात्रछात्राएं शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version