Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साक्षरता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

साक्षरता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

0

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए विविध शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता समेत चित्रकला और अन्य गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने शिक्षा के महत्व, साक्षरता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर व चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के शैक्षिक ज्ञान को बढ़ाना नहीं, बल्कि उनमें रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करना भी है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुरूप सीखने तथा उसे अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, कला, संस्कृति और सह-शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। इसके लिए विद्यालयों में नवाचारी एवं सहभागी कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि बच्चे जागरूक, सृजनशील, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version