Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर कोतवाली में थाना समाधान आयोजित

जलालपुर कोतवाली में थाना समाधान आयोजित

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल सात शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें छह मामले राजस्व से संबंधित तथा एक मामला पुलिस विभाग से जुड़ा रहा।

समाधान दिवस में कोतवाली क्षेत्र के घसियारी टोला निवासी आत्माराम ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर विपक्षी द्वारा अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ते हैं तथा भद्दी गालियां देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण रुकवाने की मांग की।

वहीं पट्टी मुइयन निवासी राम प्यारे दास ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर की घरौंदी में आधा हिस्सा है। आरोप है कि विपक्षी आसाराम यह कहकर दबाव बना रहा है कि उन्होंने अपना हिस्सा उसे लिख दिया है, जबकि उन्होंने अपनी जमीन या घरौंदी नहीं बेची है। साथ ही विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने मौजूद मातहतों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायती पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर अजय प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version