Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी...

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद

0

अयोध्या। पूराकलंदर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को बहोरनपुर गांव में लवकुश यादव के साथ मारपीट कर उसे घायल किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी दिव्यांशू यादव पुत्र विन्देश निवासी बहोरनपुर की तलाश की जा रही थी।

रविवार को पुलिस ने आरोपी को ददेरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक आलोक श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सूरज तथा पुलिस टीम ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version