Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में PTM बनी बच्चों के हुनर का मंच, मार्कशीट से ज्यादा...

अयोध्या में PTM बनी बच्चों के हुनर का मंच, मार्कशीट से ज्यादा स्टार्टअप आइडिया की हुई चर्चा

0

◆ जीडी गोयंका स्कूल में विद्यार्थियों ने पेश किए बिजनेस प्लान और स्वयं तैयार किए उत्पाद, अभिभावकों ने की पहल की सराहना


अयोध्या। कोटसराय स्थित जीडी गोयंका स्कूल में आयोजित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) इस बार पढ़ाई और परीक्षा परिणामों से आगे बढ़कर बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता का मंच बन गई। यहां विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया, बिजनेस प्लान और स्वयं तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया। बच्चों के हुनर और उद्यमशीलता को देखकर अभिभावक भी खासे उत्साहित नजर आए।

आमतौर पर PTM में बच्चों के परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा होती है, लेकिन विद्यालय ने इस बार इसे एक अलग स्वरूप दिया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को बिजनेस आइडिया के रूप में प्रस्तुत किया और तैयार उत्पादों के जरिए अपनी कल्पनाशीलता को धरातल पर उतारा। इस दौरान मार्कशीट के अंकों के बजाय बच्चों का आत्मविश्वास, नवाचार और प्रतिभा चर्चा का विषय बने रहे।

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अबिन ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक शिक्षा देकर जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संवाद कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

PTM में शामिल अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नए विचार विकसित करने और उन्हें प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version