Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

0

अयोध्या। रूदौली कोतवाली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गलत ऑपरेशन किए जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में हयातनगर निवासी विनोद कुमार पुत्र माताफेर की तलाश की जा रही थी। रविवार को पुलिस ने उसे हयातनगर स्थित कनाती मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में चौकी प्रभारी शुजागंज उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version