Home News प्रदेश क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बच्चों के लिए प्ले एरिया शुरू

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बच्चों के लिए प्ले एरिया शुरू

0

लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ ने नागरिकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए कार्यालय परिसर में बच्चों के लिए विशेष प्ले एरिया की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए आने वाले अभिभावकों और उनके बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

सोमवार को शुरू किए गए इस प्ले एरिया में बच्चों के मनोरंजन और सुरक्षित खेल-कूद के लिए विभिन्न खेल सामग्री एवं गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इससे अभिभावक अपने पासपोर्ट संबंधी कार्यों को निश्चिंत होकर पूरा कर सकेंगे, जबकि उनके बच्चे सुरक्षित वातावरण में समय बिता सकेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केवल दस्तावेज जारी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को सहज, सुगम और नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराना भी विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए प्ले एरिया की स्थापना इसी सोच का हिस्सा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इस नागरिक हितैषी पहल को साकार करने में सहयोग देने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यालय के अनुसार, संस्था के सहयोग से यह सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जा सकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version