◆ पांच हजार आवेदनों की जांच व साक्षात्कार के बाद चयन समिति ने तय किए थे तीन नाम, ट्रस्ट की बैठक में मिली जिम्मेदारी
◆ तीन रिक्त स्थानों पर हुई नए ट्रस्टी, डॉ. निर्मला यादव बनी पहली महिला ट्रस्टी
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 2 सितंबर को अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों पर नए न्यासियों की नियुक्ति के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन पर मुहर लगाई गई। चयन समिति की अनुशंसा के बाद सेवानिवृत्त वायुसेना उपाध्यक्ष एवं पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
