Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सावन में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली भोज, तारून में आयोजित कार्यक्रम...

सावन में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली भोज, तारून में आयोजित कार्यक्रम में परोसा गया मछली-चावल

0

अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अजय राय ने रविवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद तारुन रोड स्थित अर्पित लॉन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरोप है कि इसी कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मछली भोज की व्यवस्था की गई।

मछली भोज को लेकर वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा। हालांकि, भोज में कितनी मछली तैयार की गई और वास्तव में मछली परोसी गई या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

सनातन रक्षक संघ के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सावन के महीने में मछली भोज का आयोजन सनातन आस्था का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी लाभ के लिए सनातन का दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मंदिर में दर्शन और दूसरी तरफ सावन में मछली भोज कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुंह में राम और बगल में छुरी वाली राजनीति जनता के सामने उजागर हो गई है। सनातन रक्षक संघ इस मामले पर नजर रखे हुए है और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। फिलहाल कांग्रेस की ओर से मछली भोज के आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version