◆ धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता व पौधरोपण, जिला अस्पताल में फलवितरण व आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले व महानगर क्षेत्र में स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान और फल वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले स्थलों के साथ अस्पतालों में सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अगुवाई में पाटेश्वरी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधरोपण किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने लता चौक, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देवकाली मंदिर, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने दशरथ समाधि तथा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सूर्यकुंड में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया। जिले के अन्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर भी भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान चलाया।
रक्तदान शिविर में 80 युवाओं ने किया रक्तदान
