अयोध्या। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के तारून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मछली भोज को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने सावन के पवित्र महीने में मछली भोज के आयोजन को सनातन आस्था का अपमान बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में इस तरह के आयोजन से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विधायकवेदप्रकाशगुप्तानेकहा कि सावन के महीने में जब करोड़ों सनातनी भगवान शिव की आराधना में लीन हैं, उस समय मछली भोज आयोजित करना कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सनातन समाज की आस्था कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं है। अयोध्यामेंआकरमंदिरोंमेंमाथाटेकनाऔरदूसरीतरफसावनमेंमछलीभोजकरानाकांग्रेसकेदोहरेचरित्रकोउजागरकरताहै। उन्होंने कहा कि सनातन की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता जवाब देगी।
महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तवनेकहा कि कांग्रेस नेताओं को हिंदू समाज की भावनाओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सावनमेंमछलीभोजकाआयोजनमहजभोजनकाकार्यक्रमनहीं, बल्किसनातनपरंपराओंऔरकरोड़ोंश्रद्धालुओंकीभावनाओंकाअपमानहै। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस मानसिकता के साथ अयोध्या में ऐसे आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करने की कांग्रेस की राजनीति अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस को तुष्टीकरण और दिखावे की राजनीति बंद करनी चाहिए। सावनमेंसनातनकीबातकरनाऔरफिरमछलीभोजकांग्रेसकेपाखंडकीपराकाष्ठाहै। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता धार्मिक भावनाओं के साथ होने वाले इस तरह के खिलवाड़ को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
मीडियाप्रभारीअमितकुमारमिश्रनेकहा कि कांग्रेस नेताओं का यह रवैया उनकी कथनी और करनी के अंतर को सामने लाता है। एकतरफहनुमानगढ़ीमेंदर्शन–पूजनऔरदूसरीतरफसावनमेंमछलीभोज—यहआस्थानहीं, राजनीतिकअवसरवादहै। उन्होंने कहा कि सनातन समाज सब देख रहा है और समय आने पर ऐसे दोहरे चरित्र वाली राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।