Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापटरंगा पुलिस ने एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार पिकअप...

पटरंगा पुलिस ने एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार पिकअप चालक को किया गिरफ्तार


अयोध्या थाना पटरंगा पुलिस ने एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार हुए पिकअप चालक को रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मियां का पुरवा ओवरब्रिज के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगलेश कुमार (37 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार, निवासी ग्राम पल्हरी, जैदपुर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवम्बर 2025 को बाराबंकी निवासी एल्युमिनियम कारोबारी ने माल को अकबरपुर, जनपद अंबेडकर नगर भेजा था। माल पहुंचाने के बाद चालक मंगलेश कुमार ने ग्राहक से पांच लाख रुपये प्राप्त किए, लेकिन व्यापारी को रुपये देने के बजाय उसने 7 नवम्बर को पिकअप गाड़ी को पटरंगा क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी कर रुपये लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना पटरंगा पुलिस ने टीम गठित कर मंगलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूरे पांच लाख रुपये बरामद किए गए।

अभियुक्त के खिलाफ मु..सं. 297/2025 अंतर्गत धारा 316(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी तथा कॉन्स्टेबल विशाल कुमार यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments