अयोध्या। थाना पटरंगा पुलिस ने एल्युमिनियम कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर फरार हुए पिकअप चालक को रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मियां का पुरवा ओवरब्रिज के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगलेशकुमार (37 वर्ष) पुत्रनरेशकुमार, निवासीग्रामपल्हरी, जैदपुररोड, थानाकोतवालीनगर, जनपदबाराबंकी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवम्बर 2025 को बाराबंकी निवासी एल्युमिनियम कारोबारी ने माल को अकबरपुर, जनपद अंबेडकर नगर भेजा था। माल पहुंचाने के बाद चालक मंगलेश कुमार ने ग्राहक से पांचलाखरुपये प्राप्त किए, लेकिन व्यापारी को रुपये देने के बजाय उसने 7 नवम्बरकोपिकअपगाड़ीकोपटरंगाक्षेत्रमेंहाईवेपरखड़ीकररुपयेलेकरफरारहोगया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना पटरंगा पुलिस ने टीम गठित कर मंगलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूरे पांचलाखरुपयेबरामदकिएगए।
अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 297/2025 अंतर्गत धारा 316(2) भारतीयन्यायसंहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षकविकासकुमार, उपनिरीक्षकप्रिंसतिवारी तथा कॉन्स्टेबलविशालकुमारयादव शामिल रहे।