अयोध्या। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्रप्रतापसिंह ने मौलाना आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेसजिलाध्यक्षचेतनारायणसिंह ने की तथा संचालन महानगरअध्यक्षसुनीलकृष्णगौतम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि “मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए।”
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की शक्ति है। मौलाना आज़ाद का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।”
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शीतलपाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्रप्रतापसिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेनमिश्रा, वेदसिंह, कमलकविंद्रसाहनी, एनएसयूआईअध्यक्षजयप्रतापगुप्ता, पूर्व सभासद जनार्दनमिश्रा, विजयश्रीवास्तव, विशालदुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।