Home Uncategorized लगातार चोरियों से दहशत, मालीपुर रोड स्थित किराना दुकान बनी निशाना

लगातार चोरियों से दहशत, मालीपुर रोड स्थित किराना दुकान बनी निशाना

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में मालीपुर रोड स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी  चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मालीपुर रोड स्थित जगदीश किराना स्टोर को रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5,000 रुपये नकद  चोरी कर ले गए।

सोमवार सुबह जब दुकान संचालक, जो बड़ागांव (कोतवाली जलालपुर) का निवासी है, दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व भी कोतवाली क्षेत्र के महुवल गाँव व पंथीपुर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस के अनुसार कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version