◆ रूदौली विधान सभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन
रुदौली, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रूदौली विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन श्री राम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
