Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण व कश्मीर में धारा 370 का हटना नही...

अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण व कश्मीर में धारा 370 का हटना नही आ रहा है विपक्षी दलों को रास – स्वतंत्र देव सिंह


◆ रूदौली विधान सभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन


रुदौली, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रूदौली विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन श्री राम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज आजाद नगर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस किसान हितैषी नही किसान विरोधी है। विपक्षी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि हम सविधान को खत्म कर देंगे और मैं कहता हूं कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक किसी में औकात नहीं है कि सविधान को छू भी ले। भारतीय जनता पार्टी की ही देन हैं कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का निर्माण, जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटना आदि विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व सरकार के विकास को जन जन तक पहुंचाए। लगातार तीसरी बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में 4 जून को भगवामय कर दें।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार के अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। यहां लगभग 50 हजार करोड़ की लागत की परियोजनाएं चल रही है। यह केवल 10 प्रतिशत है। तीसरी बार सरकार बनने के बाद अयोध्या के विकास को और गति मिलेगी। 2024 का यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। यह राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है। भारत की अस्मिता का चुनाव है। चुनाव में अपनी जिम्मेदारी समझ कर चार जून को अयोध्या में भगवा लहराना के संकल्प हम सभी को लेना है।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली विधान सभा वह धरती है जब 2012 में सपा की लहर थी तब भी यहां की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई थी और जो सपा के लोक सभा प्रत्यासी है। यह उस समय किसानों को 60 और 100 रुपए के चेक दिए थे। जिसके विरोध के बाद 1500 रुपए के चेक दुबारा मिले।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विधानसभा प्रभारी प्रभारी कमला शंकर पांडे, संयोजक राजीव तिवारी, राघवेंद्र पांडे, गंगा दिन वर्मा, अंजनी साहू, शेखर गुप्ता, रघुनंदन चौरसिया, किशोरी लाल भारती, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामदीन वर्मा, शेखर गुप्ता, किशोरी लाल लोधी, मंसाराम रावत, शोभाराम लोधी, चंद्रभानु पासवान, रामनगर लोधी, संतोष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments