◆ शेषावतार मंदिर में सजेगी झांकी, नागनाथ मंदिर पर भी जुटे श्रद्धालु
अयोध्या। पावन सावन मास और नागपंचमी के संयोग पर अयोध्या की धार्मिक आस्था एक बार फिर चरम पर दिखाई दी। मंगलवार को नागेश्वरनाथमंदिर, रामकीपैड़ीस्थितनागनाथमंदिर और लक्ष्मणघाटस्थितशेषावतारमंदिर में श्रद्धालुओंकीभारीभीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह होते ही सरयु तट पर स्नान कर हजारोंश्रद्धालुशिवालयोंमेंजलाभिषेककेलिएपहुंचनेलगे। नागेश्वरनाथ मंदिर में तो सुबह 3 बजेसेहीजलाभिषेककासिलसिलाशुरूहोगया, जो दिनभर चलता रहा। भक्तों ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्पों से भगवान शिव का पूजन कर परिवार की सुख-शांति और रक्षा की कामना की। शेषावतारमंदिर, जो कि नागपंचमी पर विशेष रूप से पूजित होता है, वहां शेषनागकेअवतारकीआकर्षकझांकीसजाईजारहीहै। मान्यता है कि इस दिन यहां दर्शन-पूजन करने से पूरेवर्षसर्पदंशकाभयनहींरहता। इस धार्मिक मान्यता को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामकीपैड़ीस्थितनागेश्वरनाथमंदिर में भी भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आईजीप्रवीणकुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में पुलिस, पीएसी व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।