Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अंबेडकर जयंती पर गोसाईगंज में भाजपा नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने बाबा...

अंबेडकर जयंती पर गोसाईगंज में भाजपा नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने बाबा साहब को किया नमन

0

अयोध्या। जनपद में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक  मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के योगदान को स्मरण किया गया और संविधान के प्रति निष्ठा दोहराई गई।

इसी क्रम में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. सर्वेश वर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कई स्थानीय नागरिकों को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने देश को समता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार समाज को जोड़ने और समरसता स्थापित करने का कार्य करते हैं तथा हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी, विचार-गोष्ठी एवं प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version