Home News हे भगवान यह भी दिन देखना था, मरने से पहले बुक कराये...

हे भगवान यह भी दिन देखना था, मरने से पहले बुक कराये तो अंतिम संस्कार करायेगी कम्पनी

0

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रेड फेयर में एक स्टाल को देखकर लोग हैरान है। कुछ इसे नया अविष्कार बता रहे है। एक कम्पनी है अंतिम संस्कार को लेकर अपनी पेड सेवाएं देगी। कंधा देने वाले, पंडित, नाई यहां तक कि अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी कम्पनी की है। इस अंतिम संस्कार की कोई भी प्री बुकिंग करा सकता है। यानि ग्राहक स्वयं अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग करा सकता है। यह सेवाएं दे रही है सुखांत फयूनरल जिसका स्टाल दिल्ली ट्रेड फेयर में लगा हुआ है। स्टाल के सामने एक सजी हई अर्थी भी रखी हुई है।

दुनिया के कई देशो में इस तरह की सर्विस दी जाती है। परन्तु भारत में इस तरह की सर्विस एकदम नई है। भारत में अंतिम संस्कार को काफी महत्व दिया जाता है। यहां कहावत है कि किसी के सुख में मत जाओं परन्तु दुख में अवश्य पहुंचना चाहिए। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिचित अवश्य पहुंचते है। परन्तु जिस तरह से समय बीत रहा है लोगो के पास समय की कमी है।

इसका असर अंतिम संस्कार में भी दिखाई दे सकता है। पहले अंतिम संस्कार में राख ठंडी हो जाने तक हर व्यक्ति रुकता था। स्नान करने के बाद हीं अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति जाता था। परन्तु अब कई जगह आग लगाने के बाद परिजन ही इंतजार नहीं करते है। अब यह और बढ़ गया है। इतना बढ़ गया है कि अंतिम संस्कार प्लान्ड किये जाने की पहल हो गयी है। इसे अब आविष्कार ही कहा जायेगा अगर भारत जैसे देश में इस तरह की सेवाएं प्रारम्भ हो।

अगर किसी को चार व्यक्ति कंधा देने के लिए मिलने की सम्भावना हो तो वह इसका लाभ ले सकता है और प्री बुकिंग करा सकता है। कम्पनी का कहना है जब तक प्लान होल्डर जीवित रहेगा उसके जन्मदिन जैसे सुनहरे पल सेलिब्रेट कराये जायेंगे। इसके अलाव अन्य सर्विसेज में कम्पनी लीगल हेल्प, ट्रिब्यूट फिल्म मेकिंग, अखबार में शोक छपवाने, शोक सभा आयोजित कराने व अस्थि विसर्जन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

कम्पनी के तीन प्लान है प्री प्लान मोक्ष, अंतिम संस्कार सेवा और अदर सर्विसेज। जिसमें प्री प्लान मोक्ष में अंतिम यात्रा एडवांस में प्लान की जा सकती है। बाकी सेवाएं बाद में परिजन ले सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version