Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आई 457 शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आई 457 शिकायतें

0

अम्बेडकर नगर। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 158 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष 112 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए , जिसमें से 07 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय तथा उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील भीटी के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version