Home News दोहरी रेल लाइन, नई ट्रेनों और आधुनिक स्टेशनों से बदली अयोध्या की...

दोहरी रेल लाइन, नई ट्रेनों और आधुनिक स्टेशनों से बदली अयोध्या की रेल तस्वीर, जाने 2014 के बाद क्या हुए बदलाव

0

◆ रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिली सहूलियत, अयोध्या धाम-कैंट स्टेशन का हुआ आधुनिकीकरण


अयोध्या। वर्ष 2014 के बाद अयोध्या में रेल सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है। रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण से लेकर आधुनिक रेलवे स्टेशनों के निर्माण, नई ट्रेनों के संचालन और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा तक कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन प्रयासों से अयोध्या की रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के आवागमन को भी पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वर्ष 2014 और 2019 के अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या की रेल सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए लगातार रेल मंत्रालय से संपर्क और समन्वय बनाए रखा। राममंदिर निर्माण की शुरुआत से कई वर्ष पहले ही इस दूरगामी परिकल्पना को धरातल पर उतारने की पहल शुरू हो गई थी। तब अयोध्या के रेल विकास की जो रूपरेखा तैयार की गई थी, आज वह एक विस्तृत तस्वीर के रूप में सामने आ रही है। देश के कोने-कोने से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल आवागमन का प्रमुख माध्यम बन चुकी है। राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या की बढ़ती धार्मिक और पर्यटन महत्ता ने इन प्रयासों को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है।


दोहरी रेल लाइन और विद्युतीकरण से बढ़ी रेल क्षमता


बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर रेलखंड पर लगभग 238 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है। इसके साथ अकबरपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी रेलखंड और अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर रेलखंड का विद्युतीकरण किया गया। अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर लाइन दोहरी कारण का कार्य चल रहा है।इससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को सुविधा मिली और रेल परिचालन अधिक सुगम हुआ। अयोध्या और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के कार्य भी कराए गए।


अयोध्या धाम और कैंट स्टेशन का आधुनिकीकरण


अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का प्रथम चरण में 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया गया। मंदिर की स्थापत्य शैली पर आधारित तीन मंजिला आधुनिक भवन के साथ लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, यात्री सूचना प्रणाली, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, पार्किंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट विकसित किए गए। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से 128 मीटर लंबे एयर कॉनकोर्स का भी विकास किया गया है।

स्टेशन के दूसरे चरण में करीब 484 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य स्वीकृत  हैं। इसमें दूसरे प्रवेश द्वार, नए भवन और प्लेटफॉर्म संख्या चार से छह तक के विकास की योजना शामिल है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यहां दो लिफ्ट, दो एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण और सरफेसिंग, वाशेबल एप्रन, अतिरिक्त शौचालय और वाटर बूथ, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, एलईडी लाइटिंग और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्टेशन पर 265 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र और 225 किलोलीटर क्षमता की आरसीसी ओवरहेड पानी की टंकी भी स्थापित की गई है। इसके अलावा विद्युत कोचिंग प्रशिक्षण केंद्र, लोको सबस्टेशन और विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्यों के साथ यार्ड रीमॉडलिंग तथा यूनिवर्सल कोच मेंटेनेंस परियोजना पर भी काम हुआ है। भव्य अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निर्माण जल्द ही प्रारम्भ होगा।


नई ट्रेनों से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा अयोध्या


अयोध्या और आसपास के यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई रेल सेवाएं शुरू की गईं। इनमें अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस (22425/22426), दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15557/15558), गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550), पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346) और अयोध्या कैंट-आनंद विहार इंटरसिटी (14221/14222) शामिल हैं।

इसके साथ छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (15053/15054), कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस (15623/15624), प्रयागराज-बस्ती मनवर संगम (14117/14118), रामेश्वरम-फैजाबाद श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस (16793/16794) और मऊ-लखनऊ एक्सप्रेस (15071/15072) जैसी सेवाओं से भी रेल संपर्क का विस्तार हुआ है। विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की सुविधा बढ़ने से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के अतिरिक्त विकल्प मिले हैं।


अमृत भारत योजना में तीन स्टेशनों का विकास


अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दर्शननगर, भरतकुंड और रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशनों के विकास कार्य कराए गए हैं। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। इससे अयोध्या के आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्रियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास हुआ है।


माल ढुलाई और रेल आधारभूत ढांचे का विस्तार


यात्री सुविधाओं के साथ माल परिवहन से जुड़े ढांचे को भी विकसित किया गया है। सलारपुर में फ्रेट टर्मिनल का विकास किया गया है। बिल्हरघाट और रौजागांव में गुड्स शेड की सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास से जुड़े कार्यों के माध्यम से रेल और सड़क यातायात को सुगम बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।


अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं : लल्लू सिंह


पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या में रेलवे के विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पूर्व रेलमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, सुरेश प्रभु और पीयूष गोयल के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कार्यकाल में रेल मंत्रालय का दायित्व संभालने वाले मंत्रियों के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से अयोध्या में रेल लाइन के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई ट्रेनों के संचालन सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इनसे अयोध्या की रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है और श्रद्धालुओं व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं।

उन्होंने कहा कि भव्य अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निर्माण जल्द ही प्रारम्भ होगा। यहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अयोध्या को देश के अन्य प्रमुख धार्मिक और व्यावसायिक शहरों से जोड़ने के लिए नई रेल सेवाओं का संचालन भी कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल सेवा शुरू किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अयोध्या के साधू संतो की ओर से आभार व्यक्त किया।


रेलवे लाइनों का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण


• बाराबंकी–अयोध्या–जौनपुर रेलखंड का 238 किलोमीटर दोहरीकरण।
• अकबरपुर–अयोध्या कैंट–बाराबंकी रेलखंड का विद्युतीकरण।
• अयोध्या कैंट–सुलतानपुर रेलखंड का विद्युतीकरण।
• अयोध्या और अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड का रीमॉडलिंग।
• अयोध्या धाम में 1.50 किलोमीटर बाईपास लाइन का कार्य।
• अयोध्या कैंट में सालारपुर–मसौधा के बीच 6 किलोमीटर बाईपास/कॉर्ड लाइन की परियोजना।
• कटरा–दर्शननगर के बीच कॉर्ड लाइन की व्यवस्था।


अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का विकास


• अयोध्या धाम जंक्शन के प्रथम चरण का पुनर्विकास, लागत 240 करोड़ रुपये से अधिक।
• आधुनिक तीन मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण।
• मंदिर की स्थापत्य शैली पर आधारित स्टेशन का निर्माण।
• लिफ्ट एवं एस्केलेटर की सुविधा।
• आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण।
• फूड प्लाजा एवं पूजा सामग्री की दुकानों की व्यवस्था।
• क्लॉक रूम की सुविधा।
• चाइल्ड केयर रूम की सुविधा।
• आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली।
• दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं।
• पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।
• सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट।
• ग्रीन बिल्डिंग की व्यवस्था।
• लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से 128 मीटर लंबे एयर कॉनकोर्स का विकास।
• दूसरे चरण के लिए लगभग 484 करोड़ रुपये की परियोजना, जिसमें नया प्रवेश द्वार, स्टेशन भवन और प्लेटफॉर्म संख्या 4, 5 एवं 6 शामिल हैं। (प्रस्तावित/प्रक्रियाधीन)


अयोध्या कैंट (पूर्व नाम फैजाबाद) रेलवे स्टेशन का विकास


• स्टेशन का नाम फैजाबाद से बदलकर अयोध्या कैंट किया गया।
• प्लेटफॉर्म पर दो लिफ्ट।
• दो एस्केलेटर।
• प्लेटफॉर्म संख्या एक का उच्च स्तरीय विस्तार।
• प्लेटफॉर्म संख्या एक पर वाशेबल एप्रन।
• प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 5 तक सरफेसिंग।
• अतिरिक्त शौचालय ब्लॉक।
• अतिरिक्त वाटर बूथ।
• एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (IPIS)।
• एलईडी लाइटिंग एवं स्टेशन नाम बोर्ड।
• प्रतीक्षालय की सुविधाओं का विस्तार।
• 265 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र।
• 225 किलोलीटर क्षमता की आरसीसी ओवरहेड पानी की टंकी।
• इलेक्ट्रिकल कोचिंग प्रशिक्षण केंद्र।
• लोको सबस्टेशन एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार।
• स्टेशन यार्ड का रीमॉडलिंग।
• यूनिवर्सल कोचिंग अनुरक्षण सुविधा की परियोजना।


अयोध्या क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों का विकास


• दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग।
• भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग।
• मसौधा रेलवे स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग।
• खजुरहट रेलवे स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग।
• खजुरहट में प्लेटफॉर्म सुधार एवं शौचालय।
• सालारपुर में मालगाड़ी साइडिंग।
• सालारपुर में ओवरहेड पानी की टंकी।
• सालारपुर में हाई मास्ट लाइट।
• रुदौली में 10 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र।
• रुदौली में फुट ओवरब्रिज।
• सोहावल में फुट ओवरब्रिज।
• देवराकोट में फुट ओवरब्रिज एवं यूटीएस काउंटर।
• बड़ागांव में फुट ओवरब्रिज एवं प्रकाश व्यवस्था।
• रोजागांव में यूटीएस काउंटर एवं प्रकाश व्यवस्था।
• पटेरंगा में यूटीएस काउंटर एवं प्रकाश व्यवस्था।
• बिल्हरघाट में फुट ओवरब्रिज।
• गौरियामऊ में फुट ओवरब्रिज एवं प्रकाश व्यवस्था।
• विभिन्न छोटे स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्लेटफॉर्म एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार।


वर्ष 2014 के बाद शुरू हुई नई ट्रेनें


• अयोध्या कैंट–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस (22425/22426)।
• दरभंगा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15557/15558)।
• गोरखपुर–प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550)।
• पटना–गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346)।
• अयोध्या कैंट–आनंद विहार इंटरसिटी एक्सप्रेस (14221/14222)।
• छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस (15053/15054)।
• कामाख्या–भगत की कोठी एक्सप्रेस (15623/15624)।
• प्रयागराज–बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस (14117/14118)।
• रामेश्वरम–फैजाबाद श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस (16793/16794)।
• मऊ–लखनऊ एक्सप्रेस (15071/15072)।
अयोध्या–फैजाबाद रेलवे स्टेशनों पर नई ट्रेनों के ठहराव
• अयोध्या कैंट–आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस — अयोध्या कैंट।
• दरभंगा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस — अयोध्या धाम।
• गोरखपुर–प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस — अयोध्या धाम।
• छपरा–लखनऊ एक्सप्रेस — अयोध्या धाम एवं अयोध्या कैंट।
• कामाख्या–भगत की कोठी एक्सप्रेस — अयोध्या क्षेत्र के संबंधित स्टेशन।
• प्रयागराज–बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस — अयोध्या एवं फैजाबाद।
• रामेश्वरम–फैजाबाद श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस — फैजाबाद/अयोध्या कैंट।
• मऊ–लखनऊ एक्सप्रेस — अयोध्या कैंट।
• अयोध्या कैंट–आनंद विहार इंटरसिटी एक्सप्रेस — अयोध्या कैंट।
• पटना–गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस — अयोध्या क्षेत्र के मार्ग पर संबंधित ठहराव।
फैजाबाद–अयोध्या रेलखंड पर कोच एवं अन्य यात्री सुविधाएं
• फैजाबाद–दिल्ली एक्सप्रेस (14205/14206) में 15 दिसंबर 2021 से एलएचबी कोच की व्यवस्था।
• स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली।
• एलईडी लाइटिंग एवं डिजिटल साइनेज।
• प्लेटफॉर्म पर पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं का विस्तार।
• सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना।
• प्रतीक्षालय एवं यात्री सुविधाओं का आधुनिकीकरण।


रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरपास


• आचार्य नरेंद्र देव नगर स्टेशन के निकट रेलवे क्रॉसिंग संख्या 116 पर आरओबी।
• रुदौली स्टेशन के निकट क्रॉसिंग संख्या 143-B पर आरओबी।
• क्रॉसिंग संख्या 111-B एवं 112 पर दो आरओबी।
• क्रॉसिंग संख्या 105, 107-A, 108-A एवं 118-A पर चार आरओबी।
• दर्शननगर क्षेत्र में क्रॉसिंग संख्या 106 पर आरयूबी।
• अयोध्या कैंट–मसौधा के बीच क्रॉसिंग संख्या 3/B पर आरओबी।
• क्रॉसिंग संख्या 108AC एवं 121B पर दो आरओबी की अतिरिक्त परियोजना।


माल परिवहन एवं अन्य रेलवे परियोजनाएं


• सालारपुर फ्रेट टर्मिनल की लगभग 50 करोड़ रुपये की परियोजना।
• बिल्हरघाट गुड्स शेड का विकास।
• रोजागांव गुड्स शेड का विकास।
• दर्शननगर रेलवे साइडिंग का विकास।
• अयोध्या कैंट में कोच अनुरक्षण सुविधा।
• अयोध्या कैंट में सीडीओ कॉम्प्लेक्स की व्यवस्था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version