Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर टैम्पो चालक की लापरवाही से मासूम की मौत

टैम्पो चालक की लापरवाही से मासूम की मौत

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत गिरैया बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की स्कूली वाहन टेम्पो चालक की लापरवाही से मासूम छात्र की मौत हो गई। मालूम हो पानी पीने की बोतल का ढक्कन गिरने पर उसे उठाने के लिए मासूम ने चालक को बताया, एकाएक वाहन रोकने से टेम्पो से गिरने के बाद छात्र उसके नीचे आ गया। जिसमें बच्चे की टैम्पो का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र चार बहनों के बीच एक भाई था।

मामला थानाक्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम जैती का है। यहां के रहने वाले अजीत कुमार का बेटा ऋतिक उम्र लगभग 10 वर्ष गिरैया बाजार स्थित रामजी तिवारी पब्लिक स्कूल में 31 जुलाइन को पढ़ने गया था। दोपहर लगभग दो बजे जब अवकाश हुआ तो स्कूल से बच्चों को लेकर टेम्पो चालक अभी 200 मीटर गया था तभी दुर्घटना हो गई। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और परिजन बच्चे को लेकर जहांगीरगंज एवं आजमगढ़ अस्पताल पहुंचे। वाहन चालक ग्राम कोटिया अशरफपुर निवासी चन्दन यादव एवं विद्यालय के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर मृतक मासूम के पिता ने कार्यवाही करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जॉच शुरू कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version