Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्थानांतरण होने पर शाखा प्रबन्धक का विदाई समारोह आयोजित

स्थानांतरण होने पर शाखा प्रबन्धक का विदाई समारोह आयोजित

0

आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत स्थानीय देवरिया बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक पंकज कुमार यादव का स्थानांतरण जनपद आजमगढ़ हो गया है। नवागत शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद  विदाई समारोह आयोजित किया। विदाई समारोह में शामिल ग्राहक व स्टाफ ने स्थानांतरित शाखा प्रबंधक को फूल मालाओं से स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विदाई समारोह में बैंक कर्मी सहायक शाखा प्रबंधक राजकुमार, कैशियर गोविन्द कुमार गोंड, ऋषि पाण्डे, विजय बहादुर सिंह के साथ गिरिजापति उपाध्याय, संदीप यादव बिट्टू,राकेश तिवारी, हरिशंकर पाण्डे, रणविजय यादव, आदित्य सिंह, दुर्गाप्रसाद चौबे, सुरेन्द्र प्रताप यादव, तारिक सिद्दीकी, मो तौसीफ, राहुल पाण्डे, अनिल कुमार, अखिलेश सिंह शाखा प्रबंधक गिरैया, रामबेचन आदि लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version