Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम का हुआ स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम का हुआ स्वागत

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अंजू पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर महिला नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंटकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा की नई टीम संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगी।

इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता लोधी एवं नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष कंचन पासवान, शशि प्रभा सिंह, सुनीता गुप्ता, सीमा सिंह, मयूरी तिवारी तथा जिला मंत्री सविता सिंह, अलका खरे, सबीना खातून, अनीता भोजवाल, सीमा सिंह, सोनाली सिंह और करुणा पाण्डेय का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, सुनील शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, अखण्ड सिंह ‘डिम्पल’, सुशील मिश्रा और रॉकी द्विवेदी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version