Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए होगा विशाल भंडारा

चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए होगा विशाल भंडारा

0
ayodhya samachar

◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अयोध्या न्यास की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी परिक्रमार्थियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि चौदहकोसी परिक्रमा के अवसर पर 18 नवंबर को भोर में 1:21 बजे से भीखापुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के निकट भंडारा शुरू होगा। वहीं पंचकोसी परिक्रमा के दौरान 20 नवंबर को भोर में 2:30 बजे से श्रीराम फिलिंग स्टेशन, दशरथकुंड के पास भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या की परिक्रमा सनातन आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परिक्रमार्थियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना से श्री अयोध्या न्यास की ओर से प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। न्यास की ओर से सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में आमंत्रित किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version