Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फर्जी दस्तावेजों के सहारे 17.91 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में...

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 17.91 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

अयोध्या। साइबर जालसाजों ने पहचान छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का सहारा लेकर एक व्यक्ति से करीब 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी निवासी फूलचंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके साथ 17 लाख 91 हजार 372 रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि ठगी करने वाले व्यक्ति ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर किसी दूसरे व्यक्ति के रूप में उनसे संपर्क किया। उसने फर्जी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version