Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव का निधन, संगठन में शोक...

भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव का निधन, संगठन में शोक की लहर

0

◆ सोमवार को सर्किट हाउस की बैठक में हुए थे शामिल, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत; लखनऊ में ली अंतिम सांस


◆ सडक दुर्घटना में खुशियालगंज के बूथ प्रभारी का हुआ निधन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव का 16/17 नवम्बर की रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दिनभर सामान्य रूप से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे प्रतीक श्रीवास्तव की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले गए, जहां डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके प्रमोदवन स्थित आवास से रामघाट तक शोक संवेदना व्यक्त करते वाले नेताओं व सामाजिक लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार को अयोध्या के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई प्रवीण श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके परिवार में पत्नी और एक नाबालिग पुत्री हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका असमय जाना अत्यंत दुखद है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतीक श्रीवास्तव संगठन के प्रति निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित संगठन की बैठक उनका में शामिल होना अब एक भावुक स्मृति बन गया है।  उनका असमय जाना संगठन के लिए बड़ी क्षति है। मंगलवार को पार्टी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंधों को साथी लंबे समय तक याद रखेंगे।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के खुशियालगंज बूथ प्रभारी सत्येंद्र पाण्डेय का भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से भी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

उनके आवास पर पहुंच कर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, बाल कष्ण वैश्य, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, कबड‌‌्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, प्रवीण दुबे, शिवम शुक्ला, प्रदीप यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, दीपक पाण्डेय, कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, सहित अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version