Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जयपुरिया स्कूल में बाल दिवस पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

जयपुरिया स्कूल में बाल दिवस पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

0

◆ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


अयोध्या। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को समर्पित इस आयोजन में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार एमबी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। बच्चों के प्रति नेहरू के विशेष स्नेह और विश्वास का उल्लेख करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

समारोह में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को खास बना दिया। शिक्षकों की प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version