Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एसएसआईआर अभियान को लेकर भाजपा की मासिक बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

एसएसआईआर अभियान को लेकर भाजपा की मासिक बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

0

अम्बेडकर नगर। भाजपा की मासिक बैठक एवं विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय एसएसआईआर संयोजक विजय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और गरीबों को मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर लोकतंत्र को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, बूथ लेवल एजेंट से एसएसआईआर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाता सूची में त्रुटियों के संशोधन का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा प्रभारियों की मौजूदगी में विधानसभा स्तर पर होने वाली बैठकों की तिथि, स्थान और समय निर्धारित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version