Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं: सीडीओ

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं: सीडीओ

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनवरी माह में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग चौथे स्थान पर रही, जिस पर सीडीओ ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही आगामी माह में रैंकिंग में और सुधार लाने के निर्देश दिए। जनपद में रिक्त आशा, अर्बन आशा एवं आशा संगिनी के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए। बसखारी की दो आशाओं, जिन्होंने एएनएम प्रशिक्षण पूरा कर पुनः कार्य करने की इच्छा जताई है, को रिक्त पद होने की स्थिति में पुनः तैनाती की अनुमति दी गई। वहीं रामनगर मकरहीं की एक आशा को निष्क्रिय करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

सीडीओ ने सरकारी भवनों में संचालित उपकेंद्रों का एक से दो माह के भीतर एनक्यूएएस प्रमाणन कराने के निर्देश दिए। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उन्हें एनसीडी कार्ड उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। आरसीएच पोर्टल पर जहॉगीरगंज ब्लॉक की खराब प्रगति पर बीपीएम को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

जेएसवाई भुगतान की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जलालपुर, जहॉगीरगंज और भीटी के बीएएम का मानदेय बाधित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में  डब्लू एच ओ तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version