Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे गोंडा के छात्र, हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली से...

शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे गोंडा के छात्र, हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

0

अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्याधाम गुरुवार को ज्ञान, उत्साह और प्रेरणा का केंद्र बन गया, जब जनपद गोंडा के विभिन्न विकास खंडों के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर यहां पहुंचे। विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें प्रवेश पास प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को हवाई अड्डे की समस्त प्रक्रियाओं — सुरक्षा जांच, चेक-इन प्रणाली, एटीसी संचालन, यात्री सुविधाएं एवं विमान प्रबंधन — की विस्तृत जानकारी दी जाए।

गोंडा जनपद के बभनजोत, बेलसर, छपिया, कर्नलगंज, हलधरमऊ, इटियाथोक, झंझरी, कटरा बाजार, मनकापुर, मुजेहना, नवाबगंज, पंडरी कृपाल, परसपुर, रूपईडीह, तरबगंज, वजीरगंज एवं नगर क्षेत्र सहित कुल 17 ब्लॉकों के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में सहभागिता की।

हवाई अड्डे की आधुनिक संरचना और व्यवस्थाओं को देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कई छात्रों ने विमानन क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की। अंत में निदेशक ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रेरणादायक संदेश के साथ विदा किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version