अयोध्या। थाना हैदरगंज क्षेत्र के कुआंडाड गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे 55 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर पुंलिस के अधिकारियों ने जांच की।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात बजे जमीनी विवाद को लेकर राजकुमार और राम अनुज के बीच कहासुनी हो रही थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए चौतूराम पहुंचे थे। जिसमें आरोप है कि आठ लोगो ने मिलकर चौतूराम की पिटाई कर दी। जिसमें उनका बेटा व अन्य घायल हो गए। परिजन चौतूराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना में घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच किया। मामले में मृतक के बेटे बालगोविंद की तहरीर पर आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।