Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या केन्दीय मंत्री से मुलाकात करने पहले होमवर्क व बेवसाईट देखना भूल गये...

केन्दीय मंत्री से मुलाकात करने पहले होमवर्क व बेवसाईट देखना भूल गये सांसद : बादल

0

◆ निर्माण की प्रक्रिया में शामिल व जिला मार्ग के सड़को की सांसद कर रहे है केन्द्रीय मंत्री से डिमांड


◆ केन्द्रीय मंत्री के सामने सांसद ने प्रस्तुत किया गलत व गुमराह करने तथ्य


अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री के सामने सांसद अवधेश प्रसाद ने गुमराह करने वाले तथ्य रखे है। लगता है वह होमवर्क किए बगैर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करने पहुंच गये थे। गूगल मैप का सहारा लेते व विभागीय बेवसाईट सांसद अगर चेक कर लेते तो शायद केन्द्रीय मंत्री के सामने गलत आंकड़े न पहुंचते। जिन सड़को के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है तथा जो जिला मार्ग है तथा एनएचआई के अधिकार क्षेत्र के बाहर है, उन सड़को के निर्माण की मांग भी सांसद ने कर डाली। उक्त बातें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कही। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा रखी गई सड़कों के निर्माण को लेकर की गई मांगों के विषय पर पटल वार किया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 लेन का डीपीआर बन चुका है तथा अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग को ग्रीन फील्ड के तहत 6 लेन बनाया जा रहा है, सीमांकन की प्रक्रिया हो चुकी है अधिग्रहण शुरू होने वाला है। लेकिन सांसद इन सड़कों की मांग को लेकर पहुंच गए। पहली बार ऐसा सांसद देखा है, जो बिना जानकारी के निर्माण की प्रक्रिया में शामिल व मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर की सड़को की डिमांड कर रहा है। अगर उनको सड़कों की इतनी चिंता है, तो अधिकारियों व विशेषज्ञों से जानकारी हासिल कर लेते। इस तरह का कृत्य करके उन्होंने खुद का उपहास स्वयं ही उड़ाया है।

                  उन्होंने बताया कि रायबरेली-अयोध्या से शाहगंज होते हुए हैरिंग्टनगंज तक की सड़क परियोजना को ईएफसी से स्वीकृति भी मिल चुकी है। मिल्कीपुर-अमानीगंज-रुदौली, मिल्कीपुर-खजुराहट, मसौधा शगुर मिल- सोहावल मार्ग, ढेमवा पुल मार्ग जैसे कई मार्ग वर्तमान में जिला मार्ग हैं, जिन्हें पहले राज्य मार्ग, फिर राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करना होगा, तभी कोई प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। रौनाही-ड्योढ़ी-अमानीगंज-खंडासा-हलियापुर मार्ग, खंडासा से सात्थिन घाट वाया आदिलपुर मार्ग का प्रारंभिक अनुमान शासन को भेजा जा चुका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version