अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने हैरिग्टनगंज मंडल की चैमला पाण्डेय का पुरवा पक्की रोड़ से महंगूपुर गांव तक 500 मीटर सड़क का शिलान्यास किया। 500 मीटर लम्बी इस सड़क की लागत 28 लाख आयेगी। शिलान्यास के उपरान्त जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया।
