Saturday, September 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहैरिग्टनगंज मंडल में 500 मीटर सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास

हैरिग्टनगंज मंडल में 500 मीटर सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने हैरिग्टनगंज मंडल की चैमला पाण्डेय का पुरवा पक्की रोड़ से महंगूपुर गांव तक 500 मीटर सड़क का शिलान्यास किया। 500 मीटर लम्बी इस सड़क की लागत 28 लाख आयेगी। शिलान्यास के उपरान्त जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गांवों में आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है। जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। कृषि सुधारों की वजह से कृषकों की आय बढ़ी है। बेहतर आवागमन सुविधा क्षेत्र के विकास में सबसे ज्यादा सहायक होती है। जिससे व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है तथा क्षेत्र में रोजगार सृजन भी होता है। गांवों को मुख्यमार्गो से बेहतर परिहवान सुविधा के द्वारा जोड़ा जा रहा है। इससे गांवों की बाजारों में व्यापार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अवधेश पाठक, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, सरयू दूबे, महेन्द्र चौरसिया, संतोष सिंह, व्रिजेश पाण्डेय, राहुल सिंह, विजय प्रकाश मिश्रा, धमेन्द्र अग्रहरि, अशोक चौरसिया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments