अयोध्या। लोकपरम्परा, आस्था व भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों का संगम मणि पर्वत मेला स्थल पर आयोजित प्रथम मणि महोत्सव में दिखाई दिया। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों में आध्यामिक उर्जा का संचार कर दिया। आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय तथा अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत उमेश दास, पूर्व प्राचार्य अजय मोहन श्रीवास्तव तथा कौशलानंद वर्धन मिश्र के सानिध्य में राम दरबार के सामने दीप प्रज्वलन श्री वेदांत विद्यापीठ संस्कृत के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन के बीच किया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्री निवास शास्त्री तथा संचालन क्षिप्रा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
